क्रिसमस 2026 के लिए वाटिकन सिटी राज्य के प्रशासन ने कियेती-वास्तो महाधर्मप्रांत को संत पेत्रुस चौक की चरनी बनाने का दायित्व सौंपा है: “महान रहस्य”, जो अब्रुत्सो की परंपरा से प्रेरित है।
इस कृति का जन्म अतेस्सा में हुआ। इसे अतेस्सा के चरनी-मित्र संघ, वास्तो के कलाकारों के स्वतंत्र भ्रातृसंघ (Libera Confraternita degli Artisti) तथा वास्तो के संत पेत्रुस और पौलुस कारागार शिक्षा केंद्र (C.E.C.) और गुल्योनेसी के IKTUS केंद्र के स्वयंसेवक निःशुल्क बना रहे हैं, वास्तो की संत मारकुस सुसमाचार-लेखक पल्ली के संरक्षण में।
आदमकद टेराकोटा मूर्तियाँ, अब्रुत्सो के ग्रामीण जीवन के पशु और वस्तुएँ, बहता पानी, असली जैतून और सरू के पेड़, और जन्म-दृश्य की धुरी पर धड़कता हुआ प्रकाशमान तारा।
लेकिन यह चरनी केवल देखने के लिए नहीं है: इसे सुनना भी है।